Samastipur

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई जागरुकता रैली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी। कलेक्ट्रेट में इसका उद्घाटन डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर ताजपुर रोड, आरएसबी इंटर स्कूल रोड, काशीपुर, पटेल मैदान रोड होते हुए एएनएम स्कूल परिसर में जाकर संपन्न हो गया।

इस दौरान डीडीसी ने कहा कि प्रदूषण के कारण कई बीमारी होती है। इस लिए लोगों को किसी भी प्रकार के प्रदूषण को कम करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। ताकि प्रदूषण मुक्त देश हो सके। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि जागरुकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरुक करना है। प्रदूषण के कारण कई प्रकार की बीमारी होती है।

मौके पर डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विनायक कुमार, डॉ. सैयद मेराज इमाम, आईडीएसपी के आरिफ अली सिद्दीकी, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इधर,दूसरी ओर जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

31 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago