Samastipur

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में मेडिकल कॉलेज, आमस-दरभंगा पथ और कर्पूरी जयंती को ले हुई समीक्षा बैठक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा भारत माला परियोजना पैकज 4 के तहत आमस-दरभंगा पथ, निर्माणाधीन राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रगति, जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि आमस दरभंगा पथ के निर्माण में बाधक 6 किलोमीटर बाधा में से मात्र 2435 मीटर बाधा ही बची हुई है। जिलाधिकारी के द्वारा बाधामुक्त किए गए पथ पर मिट्टी भराई का कार्य करने का निर्देश साइट इंजीनियर को दिया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया की इस पथ की अगले सोमवार को सी & जी कार्य, मिट्टी भराई कार्य एवं किए गए एग्रीमेंट की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में आईटीआई में विद्युत संबंधी लंबित कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्र ,रोसड़ा में निर्माण कार्य पुर्णभो चुका है।

निर्माणाधीन राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय समस्तीपुर में बीएसएनएल का टावर लगाने के लिए बीएमएसआईसीएल के प्रतिनिधि को आवश्यक सहयोग बीएसएनएल को करने का निर्देश दिया गया। इस निर्माणाधीन राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय के संपर्क पथ को 5 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश आर डब्लू डी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

इस चिकित्सा महाविद्यालय में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश बीएमएसआईसीएल के प्रतिनिधि को दिया गया। इस चिकित्सा महाविद्यालय में बनने वाले पुलिस थाना के लिए जमीन चिन्हित किया जा चुका है, अविलंब इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सिविल सर्जन को चिकित्सा महाविद्यालय को शुरू करने हेतु आवश्यक सामग्रियों को सूची बनाने एवम अविलंब सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह वृहत पैमाने पर मानने हेतु सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया एवम कार्य सौंपे गए। सहायक अभियंता पीएचईडी को पॉलीटेक्निक कॉलेज तभका में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई जिसमें 117 आवेदनों में से 112 आवेदन वैध पाए गए एवं इनका चयन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago