Bihar

बिहार: गर्लफ्रेंड ने फोन कर घर के पास बुलाया, फिर प्रेमी पर एसिड से करवा दिया हमला; हालत गंभीर

बिहार के वैशाली जिले में एक युवक पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वारदात पातेपुर थाना इलाके के सिमरवाड़ा गांव की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया था। तभी उस पर तेजाब से हमला हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक सिमरबाड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गांव से बारात लेकर टेकनारी गांव में गया था। देर रात लौटने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे फोन कर घर के पास बुलाया था। युवक जब उससे मिलने पहुंचा तो लड़की एक लड़के के साथ खड़ी थी। लड़की से बात करने के दौरान ही पहले से खड़े लड़के ने धर्मेंद्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोग और परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां धर्मेंद्र का इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सिमरवाड़ा गांव में एक युवक पर एसिड से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज किया गया है। घायल ने बताया है कि हमले के दौरान आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है,लेकिन लड़की की मिलीभगत से आरोपी ने हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

2 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

13 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago