Samastipur

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की विभागीय समीक्षा, दिए कई निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने जिलास्तरीय तकनीकी, गैर तकनीकी व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के समन्वय समिति से संबंधित समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिया। लोक शिकायत निवारण में थाने से सभी मामलों के जानकार पदाधिकारी को भेजने का निर्देश डीएसपी मुख्यालय को दिया। ताकि सभी मामलों में लोक प्राधिकार का पक्ष रख सकें।

समीक्षा के दौरान सूचना के अधिकार अधिनियम के सभी आवेदन समय सीमा के अंदर निष्पादित पाए गए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संबंधित वैसे मामले लंबित हैं जिनका प्रतिवेदन जिले के बाहर के विभागों से प्राप्त होने हैं। इन मामलों में डीएम ने निर्देश दिया गया की इन विभागों को भेजे जाने वाले पत्र की प्रतिलिपि मानवाधिकार आयोग को भेजी जाए।

इसके बाद एसी, डीसी विपत्र का समायोजन, उपयोगिता प्रमाण पत्र के मामलों में एक वर्ष से अधिक लंबित, 5 वर्षों से अधिक के लंबित मामलों की सूची बनाने का निर्देश जिला कोषागार पदाधिकारी को दिया गया। सेवांत लाभ के संबंध में निर्देश दिया गया की सेवा निवृत्ति की तिथि को ही कर्मी सभी सेवंत लाभ दे दिया जाय। इस दौरान जिला जनसंपर्क विभाग से विभिन्न विभागों को भेजे जाने वाले प्रेस कतरन का अनुपालन अधिकतम तीन दिनों में करने का निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

55 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago