Samastipur

रोसड़ा नगर परिषद उप-सभापति हत्याकांड मामले में 25 हजार का ईनामी कुख्यात शूटर मो. अबरार चढ़ा पुलिस के हत्थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- एसटीएफ एवं समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रोसड़ा नगर परिषद के उप-सभापति के पति अरूण महतो हत्याकांड में इनामी शूटर अबरार को गिरफ्तार किया गया है। समस्तीपुर पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने अबरार को मुसरीघरारी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। मो. अबरार 25 हजार रूपये का ईनामी भी है, जो जिला के टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल था।

उक्त जानकारी देते हुए रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार मुख्य शूटर मो. अबरार वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिला के कई लूट कांड में शामिल था। डीएसपी ने बताया कि 07 सितंबर 2023 को रोसड़ा थाना क्षेत्र में रोसड़ा नगर परिषद के उपसभापति के पति अरूण महतो की हत्या अपराधकर्मियों ने कर दी थी। इस संदर्भ में रोसड़ा थाना द्वारा रोसड़ा थाना कांड संख्या 503/23 दर्ज किया गया था।

उक्त हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा पूर्व में घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों राजा झा उर्फ साकेत कुमार, राजेश कुमार मंडल उर्फ खन्ना एवं विक्की कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

साथ ही इस बहुचर्चित हत्याकांड में अन्य फरार संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। हत्याकांड में शामिल वैशाली जिला के शूटर मो. अबरार वारसी को जिला के टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल किया गया था तथा जिला पुलिस के द्वारा इसके उपर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। शूटर मो. अबरार वारसी की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस एवं एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की शूटर अबरार वारसी अपने अपराधी साथी सुभाष झा से मिलने के लिये आने वाला है।

इस सूचना पर जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा 01 दिसंबर की शाम में मुसरीघरारी बस स्टैण्ड के पास से शूटर मो. अबरार वारसी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार मो. अबरार वारसी ने पूछ-ताछ के दौरान उपरोक्त घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मो. अबरार के विरुद्ध रोसड़ा, मुसहरी थाना मुजफ्फरपुर, भगवानपुर वैशाली में भी विभिन्न कांडों में मामला दर्ज है। उसके पास से दो मोबाइल व एक बाइक बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

4 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

5 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

5 घंटे ago