समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और लालू सरकार में मंत्री रहे रामचंद्र राय नहीं रहे। पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह करीब 80 वर्ष के थे। पूर्व मंत्री की मौत की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार शाम पटना से सब उनके पैतृक गांव मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरशाहा गांव पहुंचा। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के बाद ही उनके सब को अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट के लिए रवाना कर दिया गया।
सीएम नीतीश ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामचंद्र राय ने चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।
एक बार मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेवारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। अपने क्षेत्र में वह काफी लाेकप्रिय थे। वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।
सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। वह मिलनसार व्यक्ति थे, उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने रामचंद्र राय का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्देश दिया।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…