Samastipur

टिकट विवाद को लेकर उजियारपुर में मिथिला एक्सप्रेस से TTE ने मजदूर को दिया धक्का, हुआ गंभीर रूप से जख्मी; परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर स्टेशन के पास मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई के धक्का देने से एक यात्री गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उक्त यात्री का एक पैर कट गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया।जख्मी यात्री की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना अंतर्गत भटहर टिकुलिया पंचायत निवासी महेश प्रसाद कुशवाहा के 48 वर्षीय पुत्र नवल प्रसाद के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में यात्री के परिजन शशी भूषण की मानें तो घटना मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन की है। उन्होंने बताया कि वे लोग सुगौली के है। उनलोगों को केरल जाना था। जनरल टिकट कटा कर स्लीपर कोच में चढ़े थे। उजियारपुर स्टेशन के पास टीटीई आकर उन्हें ट्रेन से उतरने को कहा, नहीं तो जुर्माना के रूप में 500 रूपये की मांग की। परिजन का बताना है की रुपए नहीं देने के बाद टीटीई के द्वारा नवल किशोर को धक्का दे दिया गया। जिसके कारण वह ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया और उसका पैर कट गया।

इससे मजदूर का पैर ट्रेन के चपेट में आकर कटने से वह जख्मी हो गया। बाद में आरपीएफ के जवान ने मजदूर को उजियारपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। लेकिन जख्मी युवक की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. एआर श्रीवास्तव ने भी पटना रेफर कर दिया।

घटना रविवार को लगभग 3-4 बजे के आसपास की बतायी गयी है। ट्रेन संख्या 13022 मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल से हावड़ा जा रही थी। जख्मी युवक अन्य परिजनों के साथ मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जेनरल कोच में भीड़ के कारण साधारण डिब्बे की जगह स्लीपर कोच में चढ़ गए। इसके बाद ट्रेन में सवार टीटीई ने उजियारपुर स्टेशन पर स्लीपर कोच से उतरकर साधारण कोच में जाने को कहा। जिस पर मजदूर ने किसी जंक्शन पर कोंच बदल लेने की बात कहा।

लेकिन टीटीई नहीं माना और उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन के नीचे गिर गया। इसमें उसका एक पैर पुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय आरपीएफ कॉन्स्टेबल का बताना है कि, घायल व्यक्ति उजियारपुर स्टेशन पर खड़ा था और जैसे ही ट्रेन चलने लगी उक्त युवक ट्रेन में चढ़ने लगा। उसी दौरान घायल व्यक्ति का हाथ कोच के पायदान से छूट गया और वह नीचे आ गया। जिसमें वह घायल हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

4 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

4 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

5 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

14 घंटे ago