समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के गिरजाघरों में सोमवार को उत्साह के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान गिरिजाघरों की विशेष सजावट करने के साथ प्रभु यीशु की झांकी सजायी गयी थी। सुबह में विशेष प्रार्थना के हुई। उसके बाद झांकी देखने व मोमबत्ती जलाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इसाई समुदाय केअलावा अन्य धर्म के लोगों ने भी मोमबत्ती जलायी। गिरिजाघरों के पास मेले भी लगा। जिसका लोगों ने लुफ्त उठाया। विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी।
शहर में डीआरएम चौक स्थित कैथोलिकों के संत फिदेलिस चर्च, प्रोस्टेंटों के आराधना व सीएआई ऑल सोल्स चर्च में सुबह से ही लोगों के जुटनेका सिलसिला शुरू हो गया था। क्रमश: फादर एंथोनी सामी, पास्टर ललित पॉल, और सामवेल बेंजामिन की देख रेख में विशेष प्रार्थना हुई। ईसाई समुदाय के लोगों ने उमंग व उल्लास से क्रिसमस का त्योहार मनाया। मसीही समाज के लोग गिरजाघरों में अयोजित विशेष प्रार्थना में सम्मलित हुए। लोगों ने अमन और शांति की दुआ मांगी।
प्रभु यीशू के संदेश भी गिरजाघरों में पढ़े गए। सभी गिरजाघरों में विविध आयोजन किए गए। क्रिसमस पर सुबह विशेष प्रार्थना सभा का अयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर व गले मिलकर बधाई दी। बधाई देने का सिलसिला रविवार देर रात से ही फेसबुक, वाट्सएप्प से शुरु हो गया था, जो सोमवार को दिन भर जारी रहा। क्रिसमस पर चर्चो में प्रभु यीशु के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
इस दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जहां लोगों ने प्रभु यीशु से पूरे विश्व के कल्याण की कामना की। दिनभर चर्च में लोगों की भीड़ रही, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। कहीं-कहीं कार्यक्रम के दौरान जिंगल बेल-जिंगल बेल जिंगल ऑल बेल जैसे क्रिसमस गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए। इस दौरान सांता क्लॉज के वेश में युवकों ने बच्चों के बीच मिठाइयां व उपहार भी बांटे।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…