Samastipur

रोसड़ा में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अपने ही चचेरे भाई और चाचा को मारी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बाघोपुर में जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। गोली मारने वाला जख्मी का चचेरा भाई ही बताया जा रहा है।

जख्मी की पहचान राजकुमार महतो और उसके पिता राम सिंह महतो के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि खेत पर आड़ी बनाने के दौरान चचेरे भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान शिवशंकर महतो ने अपने चचेरे भाई और चाचा को को गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद शिवशंकर महतो फरार हो गया। जख्मी पिता-पुत्र को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है। एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया की जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने ही चाचा और चेचेरे भाई को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा पुलिस की एक टीम जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है वहीं एक दूसरी टीम के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago