Samastipur

CM के निर्देश के बावजूद पूर्व मंत्री व मोहिउद्ददीननगर के पूर्व विधायक का नही हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, BJP ने जतायी आपत्ति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री रामचंद्र राय के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई करने की घोषणा की थी। इसके बावजूद समस्तीपुर जिले में पूर्व मंत्री के शव राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं किया गया। जिसको लेकर मोहिउद्दीननगर के स्थानीय विधायक के अलावे समाज सेवी सुजीत कुमार भगत ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसकी आलोचना शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश के बावजूद भी पूर्व मंत्री के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होना कई सवाल खड़ा कर दिया है।

मोहिउद्दीननगर के विधायक राजेश कुमार सिंह की फेसबुक पर दी गयी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार है, “कल हमारे मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के चार बार के विधायक एवं तीन वर्ष मंत्री रह चुके ऐसे लोकप्रिय नेता श्री रामचंद्र राय जी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतिश कुमार जी ने कहा था की पूर्व मंत्री जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन उनके आदेश के बावजूद प्रसाशन की निष्क्रियता साफ देखने को मिली, उनके पैतृक आवास कुरसाहा में स्थानीय प्रशासन की ओर से जनप्रिय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर सिर्फ औपचारिकता पुरी गई।

उनके अन्तेष्ठी स्थल पर न कोई प्रसाशनिक पदाधिकारी मौजूद था और न ही उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, इससे प्रतीत होता है कि सरकार का प्रसाशनिक पदाधिकारियों पर से नियंत्रण बिलकुल समाप्त हो गया है, आखिर बिहार में सरकार किस तरह का लोकतंत्र स्थापित करना चाहती है, श्री रामचंद्र बाबू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होने पर मै घोर निंदा करता हुँ और सरकार की इस उदासीनता से मै व्यक्तिगत तौर से मर्माहत हुँ। दलगत भावना से उपर उठकर लोकतंत्र के मूल्यों एवं सिद्धान्तो के अनुरूप चाहे वह राजनीति, सामजिक या अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करनेवाले लोगों के प्रति समर्पित भाव के साथ सम्मान प्रदर्शित करने की जरूरत है।सरकार किसी भी दल का हो लेकिन जो संवैधानिक संरचना है उसको कमजोर नहीं करना चाहिए।

इधर समाज सेवी एवं पर्यावणी ने सुजीत कुमार भगत ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बार-बार मोहिउद्दीननगर के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के द्वारा भेदभाव किया जाता है। मुख्यमंत्री के घोषणा के बावजूद भी पूर्व मंत्री रामचंद्र बाबू के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान नहीं देना मोहिउद्दीननगर का अपमान बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

4 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

4 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

5 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

12 घंटे ago