Samastipur

चैम्पियंस लीग सीजन 10 : क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में वैशाली की टीम ने मऊ टीम को किया पराजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के हरपुर बोचहा रेलवे मैदान में मंगलवार से आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मऊ व वैशाली के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए मुखिया प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से जहां खेल भावना का विकास होता है वहीं ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य तथा देश स्तर पर अपना जौहर दिखाने का अवसर भी मिलता है।

मौके पर उन्होंने चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के दस वर्ष पूरे होने पर केक काटकर इस तरह के आयोजन के लिये आयोजन कमिटी को धन्यवाद दिया। उद्घाटन मुकाबला मऊ क्रिक्रेट टीम व वैशाली टीम के बीच खेला गया। वैशाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन का लक्ष्य वैशाली टीम के बीच रखा। मऊ टीम के विकास ने 31, केडी राणा ने 42 व मुनचुन ने 35 रन बनाएं।

जबाबी पारी खेलने उतरी वैशाली की टीम ने 9 विकेट खो कर 168 लक्ष्य को हासिल कर लिया। वैशाली टीम के खिलाड़ी पवन ने बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों के योगदान दिया। वैशाली टीम की ओर से अमरजीत ने 30 दीपक ने 31 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मैन ऑफ द मैच वैशाली टीम के दीपक कुमार को दिया गया। दीपक ने 6 छक्के की मदद से 31 रन बनाएं व 1 विकेट भी चटकाए। मौके पर संजीव कुमार सिंह, निर्णायक अजीत कुमार सिंह, आयोजक मनोरंजन कुमार सिंह,अनिकेत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

17 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

32 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

50 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

1 घंटा ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago