Samastipur

आकाश चौधरी रोसड़ा के SDM बनाए गए, 2021 बैच के 10 IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार ने वर्ष 2021 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। 2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है। अनिवार्य सेवा प्रशिक्षण फेज दो पूरा होने के बाद सभी आईएएस अधिकारियों की बिहार सरकार की ओर से पोस्टिंग हुई है। सभी 10 आईएएस अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार 2021 के टॉपर शुभम कुमार को बाढ़ अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। वहीं आकाश चौधरी को समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के एसडीओ के रूप में पोस्टिंग की गई है। इसके अलावा प्रवीण कुमार को नालंदा के हिलसा की जिम्मेदारी एसडीओ के तौर पर मिली है। अनिल बसाक रोहतास के बिक्रमगंज एसडीओ बने हैं। निशा को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का एसडीओ बनाया गया है। शैलजा पांडे की फारबिसगंज के एसडीओ के तौर पर पोस्टिंग की गई है। वहीं शिवाजी दीक्षित की रक्सौल के एसडीओ के रूप में तैनाती की गई है।

इधर, अपूर्वा त्रिपाठी को वैशाली के महुआ का एसडीओ बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को सासाराम के डेहरी ऑन सोन के एसडीओ के तौर पर पदस्थापित किया गया है। सारा अशरफ को गया के शेरघाटी का एसडीओ बनाकर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

4 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

7 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

10 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago