Samastipur

अब केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में स्नातक स्तर पर शुरू हो रहा नेचुरल फार्मिंग कोर्स

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अब नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) की पढ़ाई होगी। इसकी शुरूआत इस सत्र से हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष स्नातक स्तर की पढ़ाई की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए कुल 20 सीट तय किये गये है। विवि में इस नये कोर्स के साथ यूजी स्तर पर विवि में अब 9 कोर्स की पढ़ाई होगी।

सूत्रो की माने तो इसकी शुरूआत ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा परिसर स्थित भवन से होगी। जानकारो के अनुसार इस सत्र के लिए छात्रों ने ऑनलाईन नामांकन भी करा लिया है। जिसका भौतिक सत्यापन का कार्य अन्य कोर्स के साथ विवि परिसर में होगा। मिली जानकारी के अनुसार विवि में इस सत्र के लिए यूजी, पीजी एवं पीएचडी के ऑनलाईन नामांकित छात्रो का भौतिक सत्यापन 26 से 28 दिसम्बर को होगा।

इसके बाद पठन-पाठन का कार्य की शुरूआत दीक्षा आरंभ कार्यक्रम से होगी। यूजी स्तर पर पूर्व से बीएससी एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, कम्यूनिटी साईंस, बीटेक-बायोटेक, बीटेक इंजिनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, फिशरीज की पढ़ाई होती थी। अब नेचुरल फार्मिंग के नये कोर्स के शुरू होने से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक टीम इसे बेहतर तरीके से शुरूआत करने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago