Samastipur

शहर में रवानगी से पहले समस्तीपुर यातायात थानाध्यक्ष जब सीट बेल्ट लगाना भूले तो SP ने टोका, पास पहुंच कहा- सीट बेल्ट हमेशा लगाए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर ट्रैफिक थाना के उद्घाटन के बाद एसपी विनय तिवारी ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को प्रोत्साहित करते हुए वाहन के साथ शहर में निकलने का आदेश दिया। इस दौरान ट्रैफिक थानाध्यक्ष जब पुलिस जीप में बैठ रवाना हो रहे थे तो एसपी ने रोकते हुए उन्हें सीट बेल्ट लगाने का इशारा किया। इसके बाद खुद थानाध्यक्ष के पास पहुंच हमेशा सीट बेल्ट प्रयोग करने और लोगों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

बता दें कि बुधवार को एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर में ट्रैफिक थाना का उद्घाटन किया है। ट्रैफिक थाने की कमान बंगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी को सौंपी गई है। यातायात थाना में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक लवली कुमारी, उमेश कुमार सिंह, भारत पासवान, पिंटू सिंह और दिनबंधू सिंह की तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस को अब एक वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

ट्रैफिक थाना में जिले भर के सड़क दुर्घटना से संबंधित बड़े केस को देखा जाऐगा। जैसे सड़क दुर्धटना में दो या दो से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वह केस यातायात में दर्ज होगा। यातायात थाना में जल्द ही डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अभी बंगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी को कार्य भार सौंपा गया है। बंगरा थाना में भी जल्द ही नया थानाध्यक्ष भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

27 मिनट ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

3 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

7 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

10 घंटे ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

14 घंटे ago