Samastipur

समस्तीपुर: महिला की गला दबाकर हत्या, मृतका का पति करनाल में रहकर करता है मजदूरी, देवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर पंचायत में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतका की पहचान सतमलपुर वार्ड संख्या-12 निवासी लालबाबू राम की 28 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पंहुचे।

बाद में घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, दारोगा नूरआलम भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गये। बताया गया है कि शोभा देवी की मंगलवार रात हत्या की गयी। उसका पति हरियाणा के करनाल में मजदूरी करता है। ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने घर के लिए करनाल से चल चुका है।

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस के पंहुचते ही मृतका के ससुराल के अन्य लोग फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मृतका अपने दो बच्चे के साथ ससुराल में रहती थी। मृतका के पिता व परिजन देवर व सास समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के गले व अन्य जगहों पर जख्म के निशान थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर मृतका के देवर रामबाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के मायके वालों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

3 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

4 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

4 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

5 घंटे ago