Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महज तीन कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर हुई घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका का गांव की है। मृतक युवक की पहचान धनेश्वर प्रसाद महतो के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि महज तीन कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था।

1982 में भी इसी जमीन को लेकर एक हत्या हुई थी। इसके बाद मामला थोड़ा ठंडा पड़ गया। लेकिन 16 नवंबर को एक बार फिर विवाद को लेकर सब्जी बेचकर लौट रहे मृतक के भाई के साथ आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट और लूटपाट की गई थी जिसकी प्राथमिक की दलसिंहसराय थाने में दर्ज कराई गई थी। अभी पुलिस उस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की थी। इस बीच देर शाम आरोपी पक्ष के विनोद महतो, मिथिलेश महतो और महेश महतो ने घर के पास खड़े युवक सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के परिजन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश किया तब आरोपी पक्ष के तरफ से रोड़ेबाजी की गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस वक्त यह घटना हुई थी महज 50 फीट की दूरी पर उजियारपुर थाने की पुलिस वहां मौजूद थी। लेकिन पुलिस के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोली लगने के बाद जब युवक गिर पड़ा तब पुलिस के द्वारा उसे उठाकर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago