समस्तीपुर :- छठ पूजा में भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शुक्रवार को हाजीपुर मुख्यालय से पहुंची टीम ने स्टेशन का जायजा लिया। फिर जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन की टीम के द्वारा भी स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। इस कड़ी में श्वान दस्ता टीम के साथ स्टेशन, प्लेटफार्म, ट्रेन, रेलवे यार्ड, स्टेशन परिसर आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, आरपीएफ कमांडेंट एसजेए जानी, सहायक कमांडेंट टीएस गोपा कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। इस दौरान मुख्य रुप से स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विस्फोटक पदार्थों की जांच पड़ताल की गयी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहरी गेट के पास मुख्य सड़क पर जाम रहने की स्थिति को देखते हुए एसडीओ व डीएसपी ने दूकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। ताकि सड़क जाम नहीं हो सके।
निरीक्षण के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार का विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ, पटाखा, नशा के सामान आदि के साथ यात्रा नहीं करने की अपील की गयी। इस दौरान पकड़े जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी। सुरक्षित यात्रा करने के लिए इन सबसे बचने एवं अंजान यात्रियों से दोस्ती नहीं करने की भी सलाह दी गयी।
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…