Samastipur

समस्तीपुर लोकसभा सीट से सियासी मैदान में उतर सकते हैं तमिलनाडु के पूर्व DGP बीके रवि, कांग्रेस ने जनसंपर्क करने का दिया निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस ने एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी पर दांव लगाने की तैयारी कर दी है। तमिलनाडु के डीजीपी रह चुके ब्रजकिशोर रवि उर्फ बीके रवि को समस्तीपुर सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा तेज हो गई है। इसके संकेत खुद बीके रवि ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें समस्तीपुर में जनसंपर्क करने के निर्देश दे दिए हैं। अगर पार्टी उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाती है तो मजबूती से वे जीत दर्ज करेंगे।

बीके रवि ने इसी महीने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) लिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीके रवि मूलरूप से सहरसा जिले के रहने वाले हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने बिहार में जनसंपर्क तेज कर दिया है।

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व डीजीपी ब्रजकिशोर रवि ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वे मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर वे यहां आए हैं। आलाकमान ने उन्हें चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। अगर उन्हें टिकट मिलता है तो यहां समस्तीपुर से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।

बता दें कि समस्तीपुर अनुसूचित जाति की सुरक्षित सीट है। यहां से अभी यहां से केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के प्रिंस राज सांसद हैं। इससे पहले दो बार प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने जीत दर्ज की थी। इस सीट को लोक जनशक्ति पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले उपचुनाव और आम चुनाव में कांग्रेस के अशोक राम को हार का सामना करना पड़ा था। अब कांग्रेस यहां पर पूर्व आईपीएस पर दांव खेल सकती है। वैसे तो INDIA गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। मगर समस्तीपुर सीट के कांग्रेस के खाते में जाने के चांस ज्यादा है, क्योंकि पिछली बार भी पार्टी ने महागठबंधन में रहते हुए अपना उम्मीदवार उतारा था।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago