Samastipur

समस्तीपुर में दिखा रफ्तार का कहर; वाहन की ठोकर से महिला की मौत, आक्रोशितों ने विरोध में किया सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा बम्मा के निकट सोमवार की सुबह एनएच-322 सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित महिलाओं ने एनएच-322 को जाम कर दिया। जिसके कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

मृतक महिला की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के वार्ड एक निवासी मटरू सदा के पत्नी इंद्रा देवी (50 वर्ष) के रूप में की गई है। आक्रोशित लोगों का कहना था की मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, ठोकर मारने बाले वाहन को पकड़ने और चालक पर एफआईआर दर्ज करने आदि की मांग कर रहे थे।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की उक्त महिला उक्त सुबह में किसी के यहां काम करने जा रही थी। इसी दौरान किसी वाहन चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला की मौत की सूचना पाते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोरोकर बुरा हाल था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago