Samastipur

त्योहार खत्म होते ही समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, DRM ने यात्रियों के बीच बांटा भोजन व पानी

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दिवाली और छठ पर्व बीतने के साथ ही विभिन्न शहरों में लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं मंगलवार को समस्तीपुर जंक्शन पर यात्रियों का दबाव देखा गया, जिसमें कुछ ने चार माह पहले टिकट लिया था तो कुछ तत्काल में जा रहे थे। बता दें कि स्लीपर से लेकर सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्री किसी तरह धक्का-मुक्की कर रहे हैं। वहीं समस्तीपुर जंक्शन से होकर नई दिल्ली तक चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली सुपरफास्ट की सामान्य बोगियों में यात्रियों को शौचालय में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।

मंडल रेल प्रबंधक ने लिया जायजा

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव मंगलवार को यात्री सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और उनका फीडबैक लिया। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स और सामाजिक संस्था ‘रोटी बैंक’ के सौजन्य से सामान्य श्रेणी के करीब 400 यात्रियों के बीच मुफ्त भोजन और पानी का वितरण किया गया, जिसमें बच्चों को टाॅफी, बिस्कुट और नमकीन भी दिया गया।

इस दौरान डीआरएम ने भीड़ देखकर यात्रियों से अनुरोध किया कि दिल्ली जाने के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, वे अन्य ट्रेनों से भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन जरूरी काम होने के कारण यात्री भीड़ में ही यात्रा करना उचित समझें। बता दें कि सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली जाने वाले यात्रियों की देखी जा रही है। इसके अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, कोलकाता, रांची, धनबाद, कोटा समेत अन्य जगहों पर जाने वाले यात्री भी पहुंच रहे है।

ड्यूटी पर समय से पहुंचने के लिए भीड़ में यात्रा करने को मजबूर यात्री :

शहर के बहादुरपुर निवासी राहुल कुमार ने इसको लेकर बताया कि, ”वह त्योहार में छुट्टी लेकर घर आये थे। वहीं वो एक निजी कंपनी में काम करते हैं। अब उनको तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह किसी तरह जनरल बोगी में चढ़ गये।” वहीं मुसरीघरारी निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि, ”ट्रेन में उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिला। स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने का किराया काफी ज्यादा है, इसलिए मजबूरी में उन्हें सामान्य बोगी में भी यात्रा करनी पड़ रही है।” एक अन्य यात्री, दरभंगा निवासी अनुपम कुमार ने कहा कि ”भीड़ इतनी है कि यात्री शौचालय में अपना सामान लेकर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं और ट्रेन की बोगी में पेशाब या शौच भी नहीं कर सकते हैं।”

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि, ”सामान्य ट्रेनों के अलावा 66 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर रेल मंडल से किया जा रहा है। यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टेंट और पंडाल में कुर्सियां ​​लगाई गई हैं। इसमें पूछताछ काउंटर भी खोला गया है, भीड़ प्रबंधन को लेकर ट्रेनों की स्थिति जानने के बाद ही यात्री प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करेंगे।”

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

17 घंटे ago