Samastipur

बंधन बैंक कर्मी से लूट मामले का हुआ खुलासा, लूट की रकम के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल हरपुर वार्ड संख्या-1 में बीते 31 अक्टूबर को बंधन बैंक कर्मी से 68 हजार 410 रुपए की हुई लूट की घटना में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने लूटी गई राशि का 11 हजार 500 रुपए, लूटा गया बैग व अन्य कागजात, घटना में प्रयुक्त एक बाइक और चार मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बखरी वार्ड संख्या-14 निवासी कौशल पाण्डेय के पुत्र आदित्य कुमार एवं मो. मुस्तफा के पुत्र मो. सज्जाद उर्फ छोटू और पूसा थाना के मलिकौर निवासी अमोद राय उर्फ प्रियतोष कुमार के पुत्र राजदीप कुमार उर्फ मिट्ठू व संतोष कुमार राय के पुत्र संगम कुमार के रूप में हुई है।

सदर एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने मामले का खुलासा किया। सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि लूट की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर घटना के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम बनायी गई थी। विशेष टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर कांड के मुख्य साजिशकर्त्ता संगम कुमार एवं अपराधी राजदीप कुमार उर्फ मिठू को गिरफ्तार किया गया।

विस्तृत पूछताछ में उन्होंने पुलिस को अपने अन्य साथियों का नाम बताया। जिसमें कांड के मुख्य लाइनर आदित्य कुमार एवं मो० सज्जाद उर्फ छोटू को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि अपराधी संगम कुमार पूर्व में भी लूट कांड में जेल जा चुका है। वहीं राजदीप उर्फ मिट्ठू 2022 में पंजाबी कॉलोनी में एक शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस की छापेमारी टीम में सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय, पूसा थानाध्यक्ष चंदकात गौरी, डीआईयू शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, पीएसआई प्रियरंजन कुमार एवं पीएसआई श्रेया कुमारी व पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

1 घंटा ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

3 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

5 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

11 घंटे ago