समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत भदैया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें की जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराना है। जानकारी के अभाव में आम जनता को सरकारी लाभ लेने में देरी होती है।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, पंचायती राज एवम अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की बृहत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जनसंवाद नामक पुस्तिका, जो जिला प्रशासन के प्रकाशित है, का वितरण उपस्थित सभी के बीच किया गया। इस जनसंवाद पुस्तिका में सरकार द्वारा चलाई जा रही 63 योजनाओं की विभाग वार विस्तृत जानकारी दी गई है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन से सभी आम जनता सजग रहने एवम विभिन्न माध्यमों से ज्ञान प्राप्त करने की सलाह दी गई। आज के युग मोबाइल का प्रयोग हर घर में हो रहा है। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की किस प्रकार आप मोबाइल के प्रयोग से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा उनका लाभ ले सकते है।
जानकारी के अभाव में लोग ठगी, साइबर क्राइम का शिकार बनते है। अपने मोबाइल पर आए चार अंकों के ओटीपी का शेयर किसी को भी नही करने की सलाह जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों से भदैया पंचायत से योजनाओं से संबंधित अधिक से अधिक आवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…