Samastipur

समस्तीपुर: गायब बच्चे का शव मिलने के बाद दो अन्य बच्चे भी लापता, अनहोनी की आशंका को ले दहशत में परिजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से दो बच्चों के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कुरसाहा गांव में एक तरफ जहां चार दिनों से लापता 4 वर्षीय दिव्यांशु के हत्या की गुत्थी अभी उलझी भी नहीं थी, कि इसी बीच दो और बच्चे गांव से लापता हो गए। इसके बाद गांव में भय का माहौल बन गया है। गायब हुए बच्चे की पहचान कुरसाहा गांव के ही रहने वाले संजय साहनी के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और अरुण साहनी के 13 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गांव के ही लक्ष्मी स्थान में कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए गए थे। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। खोजबीन करने पर नहीं मिलने के बाद परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत मोहिउद्दीननगर थाने को दिया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक हफ्ते के भीतर तीन बच्चों के गायब होने और एक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

14 मिनट ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

2 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

6 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

8 घंटे ago