समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- बीते सोमवार को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में गायब हुए 4 वर्षीय दिव्यांशु का शव धान के पुआल के ढेर में मिलने की जांच मुजफ्फरपुर से आई श्वान दस्ता व एफएसएल की टीम ने शुरू कर दी है। इसका नेतृत्व पटोरी डीएसपी रवि शंकर प्रसाद व इंस्पेक्टर अरुण राय कर रहे हैं। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
डीएसपी का बताना है कि दिव्यांशु के मौत के संबंध में डॉगी स्काॅड की टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट अभी गोपनीय रखा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर कुरसाहा में दो अन्य बच्चे फिर से गायब हो गये है। जिसके बाद गांव में भय का माहौल है। गायब हुआ बच्चा संजय साहनी का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और अरुण साहनी का 13 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। लगातार बच्चों के गायब होने से लोगों में भय का माहौल है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…