समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर बाजार में एक बच्चा भटकते हुए पहुंच गया जहां वह रो रहा था। इस दौरान लोगों की नजर रो रहे बच्चे पर पड़ी तो लोगों ने उसे मोहिउद्दीननगर थाना पहुंचा दिया। जहां थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद द्वारा मामले की छानबीन करते हुए बताया गया की थाना पर आया बच्चा मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बाघड़ा निवासी अमोद भगत का पुत्र अनुभव भगत है। इसके बाद पुलिस उक्त बच्चे के रिस्तेदार जो मोहिउद्दीननगर बाजार के बिशहर स्थान निवासी विजय कुमार भगत है उसे सही सलामत सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत में गायब हुए दो बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…