Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दे दी जान, छठ के बाद लड़की की होने वाली थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर रामभद्रपुर हायाघाट स्टेशन के बीच कुसैया रेलवे गुमटी के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल की क्षतविक्षत शव लोगों ने देखा तो हाथप्रभ रह गए। प्रेमी युगल जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के कपरपट्टी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया जाता है कि लड़की की शादी छठ के बाद होनी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रेमी युगल ने जान दी है। मृतक लड़की गांव के ही बटून राय की पुत्री भोली कुमारी 18 वर्ष तथा इसी गांव के पवन राय का पुत्र मनीष कुमार 20 वर्ष बताया गया है। हालांकि परिवार के लोग इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का बताना है कि दोनों में बचपन से ही प्यार था। इस बीच लड़की की शादी उसके परिवार वालों ने दरभंगा में तय कर दी थी। छठ बाद तिलक समारोह का आयोजन था। लोगों का कहना है की लड़की इस शादी को लेकर तैयार नहीं थी। परिवार के लोग गांव में ही शादी को लेकर राजी नहीं थे। जिस कारण दोनों ने अपने जीवन विवाह समाप्त कर लेने का ही फैसला लिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि लड़का और लड़की आसपास के ही रहने वाले हैं। दोनों रात करीब 10:00 बजे से अचानक घर से लापता हो गये। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन कर ही रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह लोगों को जानकारी मिली कि धनहर रेलवे गुमटी के पास लड़का और लड़की का शव पड़ा हुआ है। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह उन्हीं का पुत्र और पुत्री है। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोर बच गया।

वारिसनगर पुलिस ने शव जप्त कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए :

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर अभी प्राथमिक की दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago