Samastipur

समस्तीपुर में श्रद्धा के साथ जगह-जगह हुई मां काली की पूजा, खोईंछा भरने को उमड़ी रही भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- दिवाली की रात विभिन्न पूजा पंडालों में महाकाली की पूजा में श्रद्धालुजनों की भीड़ जुटी थी। महानिशीथ काल में तांत्रिकों ने तंत्र साधना की। पूजा पंडाल में महानिशीथ काल में पूजा प्रारंभ हुई जो भोर तक चलती रही। रविवार देर रात्रि में पूजा पंडाल में मां का आह्वान किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चक्षुदान व प्राण प्रतिष्ठा का विधान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मंत्रोच्चार के साथ ही कलश स्थापना हुई। इसके साथ गणेश आदि पंचदेवता की पूजा भी अर्धरात्रि के बाद तक पूजा चलती रही।

कई पूजा पंडालों में कूष्माड बलि अर्पित करने के बाद 108 दीपदान किया गया। मां काली की अराधना डीआरएम चौक काली मंदिर के अलावे टुनटुनिया गुमती काली मंदिर, जितवारपुर बाईपास मां श्मशानी काली मंदिर, स्टेशन चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड काली मंदिर, चीनी मील चौक काली मंदिर, ताजपुर रोड काली मंदिर व गुदरी स्थित मां काली मंदिर सहित नौ मंदिरों व पांच पूजा पंडालों में माता की पूजा की गई। स्टेशन चौक व रामबाबू चौक स्थित पूजा पंडाल में देर रात से ही पूजा के बाद माता का प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद सोमवार की सुबह में माता का खोईंछा भरने को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

1 घंटा ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

10 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

13 घंटे ago