Samastipur

23 को समस्तीपुर में होगा मिनी मैराथन, जितने वाले 26 को पटना में मैराथन दौड़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, 35 लाख रुपए का मिलेगा इनाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- नशा मुक्त हो बिहार के स्लोगन के साथ 26 नवंबर को मद्य निषेध दिवस के उपलक्ष में पटना के गांधी मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया है की नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित होने वाले मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के चयन को लेकर 23 नवंबर को समस्तीपुर जिले में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

इस दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागी महिला/पुरुष अपना निबंधन पटेल मैदान स्थित जिला खेल कार्यालय में 22 नवंबर तक आधार कार्ड की प्रति के साथ करा सकते हैं। प्रतिभागियों की उम्र 12 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। इसके बाद 23 नवंबर 2023 को प्रातः 7 बजे से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन सत्यम राइस मिल रघुनाथपुर बेला से गुरुकुल पब्लिक स्कूल गरुआरा तक किया जायेगा। इस दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपए, द्वितीय को 3 हजार एवं तृतीय को 2 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही अन्य 5 प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपए का प्रति प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया जायेगा।

इसके बाद वरीयता से चयनित तीन प्रतिभागी 26 नवंबर 2023 को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मिनी मैराथन दौड़ में निबंधन करने एवं भाग लेने की अपील की गई है।

आपको बताते चलें कि पटना में तीसरे वर्ष भव्य रूप से फूल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन दौड़ कुल 42 किलो मीटर का होगा। फुल मैराथन दौड़ में करीब 15 हजार लोगों को शामिल किया जाना है। 5KM, 10KM, 21KM और 42KM तक धावकों की दौड़ना है। आयोजन में जितने वाले विजेता को कुल 35 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

4 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

15 घंटे ago