Samastipur

विभागीय सेवा में समायोजन की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सामने डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ ने दिया धरना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार राज डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ पटना के आह्वान पर जिला डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ ने मंगलवार को शहर के सरकारी बस पड़ाव में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के तहत धरना दिया। मुख्यरूप से विभागीय सेवा में समायोजन की मांग को यह धरना था। इस दो दिवसीय धरना में जिले के सभी विभागों के सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के द्वारा अपने एकल मांग सेवा समायोजन सरकार से मांग की गई।

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से सभी कार्यालयों व विभागों को कम्प्यूटरीकृत किये जाने की ओर अग्रसर होने तथा ई-गवर्नेस पूर्णरूपेण लागू किये जाने के प्रति गंभीर होने के बावजूद बिहार सरकार में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर का पद आज तक सृजन नहीं किया गया और न ही कोई नियमावली लागू की गई है। डाटा ऑपरेटर कर्मियों से लगातार 25 वर्षों से बिना किसी सेवा शर्त व नियमावली को प्रवृत किए कार्य लिया जा रहा है।

जिससे उनकी सेवा में कोई स्थायित्व नहीं है और न ही किसी प्रकार की कोई सरकारी सुविधा ही उन्हें मिल पा रही है। इस कारण डाटा ऑपरेटर अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि इस दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में अगर उनके सेवा समायोजन की मांग को नहीं पूर्ण किया गया तो, संघ आगे की चरणबद्ध रणनिति पर विचार करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य हो जाएगी।

मौके पर जिला इकाई संघ के अध्यक्ष अनुराग नंदन, सचिव अनिश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रणनीतिकार अमर कुमार, संयोजक अमरेश कुमार पाठक, सलाहकार चमन कुमार सिंह एवं जिला मंत्री रामयतन कुमार, विजय कुमार, सुजीत कुमार, विश्वनाथ कुमार, पूजा कुमारी, पाठक, अफसाना खातून, गुड़िया कुमारी एवं कल्याणी कुमारी सहित सैकड़ों डाटा ऑपरेटर उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

1 घंटा ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

4 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

5 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

8 घंटे ago