Samastipur

समस्तीपुर में कोर्ट ने गांजा तस्कर को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनायी, 1 लाख का जुर्माना भी लगाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार के न्यायालय में गुरुवार को एक गांजा तस्कर को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। एनडीपीएस की धारा 25 में एक लाख का जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास व एनडीपीएस की धारा 29 में 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक माह की सजा सुनाई गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह एवं सरकार की ओर से लोक अभियोजक बलराम राय ने अपना पक्ष रखा था।

बताया जाता है कि मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 185/21 पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दरभंगा से समस्तीपुर जिले में एक ट्रक पर गांजा लदा आ रहा है। तभी त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में उक्त ट्रक को रोका गया व ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के केबिन में रखा 22 कार्टन गांजा पुलिस ने बरामद कर ट्रक और चालक को थाना लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में चालक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी राजेन्द्र सहनी के पुत्र लक्ष्मी सहनी के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज था। इसी मामले में गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने आरोपी को 10 वर्ष की कठोर कारावास एवं एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एनडीपीएस की धारा 25 में एक लाख का जुर्माना नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास व एनडीपीएस की धारा 29 में 25 हजार का जुर्माना और जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक माह की सजी सुनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

9 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

11 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago