समस्तीपुर :- लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपावास सोमवार, 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा। रविवार की शाम समस्तीपुर में नदी व तालाब/पोखर के अलग-अलग घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
इधर समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी भी छठ व्रत कर रहे हैं। पूसा में बूढ़ी गंडक नदी घाट पर एसपी ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हवन पश्चात पारण के साथ 36 घंटों का निर्जला उपावास तोड़ेंगे। एसपी ने बताया इससे पहले वह अर्घ्य देते आए हैं, लेकिन पहली बार वह खुद छठ व्रत कर रहे हैं।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…