समस्तीपुर :- जिले में धान बेचने के लिए निबंधन की रफ्तार तो तेज है लेकिन धान खरीद की रफ्तार सुस्त है। पिछले बारह दिनों में कुल बारह निबंधित किसानों ने ही धान बेची है। जिले में अब तक कुल 29 एमटी धान ही खरीद हुई है। कुल 3625 किसानों ने अब तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन किया है। धान खरीद करने के लिए जिले में कुल 105 क्रय केन्द्र चिन्हिंत किए गए हैं। धान खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ने का कारण जहां विभागीय अधिकारी धान में अधिक नमी बताते हैं वहीं किसान जल्दबाजी में धान खरीद शुरू कराना बता रहे हैं।
किसानों का कहना है कि अभी कई किसानों के खेतों में धान कट ही रहे हैं, कई किसान धान को अभी तैयार करने में ही लगे हैं। कई किसान ऐसे भी हैं जो सीधा व्यापारियों से संपर्क में हैं। वे क्रय केन्द्रों को धान बेचेंगे या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि सरकारी स्तर से धान बेचने में कई स्तर पर परेशानी है।
डीसीओ मो. सफदर रहमान का कहना है कि धान में अभी 22 प्रतिशत तक नमी आ रही है। जबकि सरकारी स्तर से 17 फीसदी तक नमी होने पर ही क्रय केन्द्र धान खरीद सकते हैं। इसका असर धान खरीद पर पड़ रहा है। इस बार से नई व्यवस्था में जिस किसान से धान ली जाएगी उसका खरीद से पहले आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इस प्रावधान को विभाग ने पहली बार लागू किया है।
जिन किसानों से धान खरीदी गई है उनको अभी तक धान का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि धान बेचने के 48 घंटों के अंदर भुगतान कर देना है। किसानों को भुगतान ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। धान खरीद करने के लिए चयनित क्रय केन्द्रों को प्रथम चरण में एक लॉट धान खरीद की ऋण राशि भी बैंक से दिया जा चुका है।
चिन्हिंत क्रय केन्द्रों से किसानों के द्वारा बेची गई गई धान लेकर चावल कुटाई कर देने के लिए जिले में कुल 26 धान मिलों ने निबंधन कराया है। इनमें केवल 12 धान मिलों का ही तीन अधिकारियों की गठित टीम ने सत्यापन किया है। ये सभी उसना धान मिलें हैं। इस बार की नई व्यवस्था में धान कुटाई करने वाले निबंधित व सत्यापित धान मिलों के लिए बिजली मिल देना अनिवार्य किया गया है। साथ ही क्रय केन्द्रों से धान मिलों तक धान लेकर जाने वाले वाहनों में जीपीएस भी लगेगा ताकि विभाग सभी गतिविधियों को ऑनलाइन निगरानी कर सके।
Input : LH
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…