Samastipur

डीएम ने हसनपुर चीनी मिल सत्र 2023-24 के पेराई कार्य का किया शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2023- 24 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। शनिवार को जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सहित कर्मियों व बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से गन्ना डोंगा में डालकर पेराई कार्य का शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी ने शुभारंभ से पूर्व डोंगा पूजा के पश्चात कोयलाकुंड क्रयकेंद्र के ट्रक, खैरा दरगाह के किसान शंकर यादव के ट्रैक्टर, रामपुर के अरुण राय के मिनी ट्रैक्टर व बडगांव के किसान ललन यादव का बैलगाड़ी के साथ बैलगाड़ी की पूजा अर्चना की।

जिन गाड़ी की पूजा की गई, उनके चालक को चादर, मिठाई आदि देकर सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी को चीनी मिल ने मुख्य गेट पर फीता काटकर शुभारंभ किया।मिल कर्मियों व स्थानित लोगों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। पूजा अर्चना देवघर से आए मुन्ना पंडा ने कराया। इस संबंध में उपमहाप्रबंधक सुग्रीव पाठक ने बताया कि इस वर्ष 80 लाख क्विन्टल गन्ना पेराई का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि पेराई सत्र के पहले दिन तीस हजार क्विन्टल, दूसरे दिन चालीस हजार क्विन्टल, तीसरे दिन पचास हजार क्विन्टल व चौथे दिन से साठ हजार क्विन्टल प्रतिदिन पेराई की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी की फरवरी के प्रथम सप्ताह तक किसानों से खूंटी गन्ना ली जाएगी। उन्होंने 52 लाख क्विन्टल गन्ना फसल होने का अनुमान लगाया।

गन्ना कटाई के पश्चात सिंचाई कर 200 मिलि एथरोल को 100 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करने के साथ ही दो किलोग्राम प्रति कट्ठा यूरिया की भुरकाव से आगामी फसल अच्छा होने की बात बताई। उन्होंने जानकारी दी की वर्तमान पेराई सत्र में इकतीस हजार किसान पचास हजार एकड़ में लगे लगे गन्ने की सप्लाई मिल में करेंगे।

मौके पर डीएम योगेंद्र सिंह, संयुक्त गन्ना आयुक्त जयप्रकाश सिंह, एसडीओ मुस्तकीम, जीएम आर के तिवारी, बीडीओ जयकिशन, गन्ना सलाहकार शम्भु राय, गन्ना उपाध्यक्ष डॉ. रामवीर सिंह, उपमहाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक, सीओ आनंद चंद्र झा, आरओ सुधांशु मधुकर, अवर निरीक्षक अजित कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, संदीप पाटिल, टी के मंडल, अमित कुमार, शोभित शुक्ला, टीकम सिंह, प्रमोद मणि त्रिपाठी, मोहित अवस्थी, मनोज महतो, अमरजीत कुमार, रामनारायण मंडल, शिवचन्द्र यादव, अमन सिंह, नवीन कुमार सिंह, कैलाश राय, राजीव राय, संदीप कुमार पप्पु, अनिल पासवान, पिंकू सिंह, मो. सज्जाद, डॉ. एम के अमन, लल्लु सिंह, लालन सिंह, दीपक कुमार, रामकृष्ण प्रसाद, सतील कुमार सिंह, कृष्णा ठाकुर, शम्भु महतो, गौरीशंकर यादव, प्रमोद यादव, हीरा यादव, एरिगेशन जेई राकेश कुमार, मनोज कुमार सुमन्त आदि मौजुद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago