Samastipur

गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की जब्त, चालक व तस्कर समेत 4 गिरफ्तार 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात हलई ओपी क्षेत्र के वरुणा पुल के निकट ट्रक पर विदेशी शराब के आने की सूचना पर नाकेबंदी की गई। इसी बीच विपरीत दिशा से एक पंजाब नंबर की ट्रक पुलिस की आती दिखाई दी। इसके बाद उत्पाद पुलिस ने उक्त ट्रक को घेर कर रोका व उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में भारी मात्रा शराब लदा मिला। इस दौरान ट्रक पर सवार चालक समेत चार लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। ट्रक से कुल 112 कार्टून विदेशी शराब मिला। जिसमें 750 एमएल 34 कार्टून, 375 एमएल 36 कार्टून एवं 180 एमएल का 42 कार्टून, कुल 992 लीटर शराब को जब्त किया गया।

गिरफ्तार कारोबारियों में समस्तीपुर जिला के ही सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग वार्ड संख्या-13 निवासी अनिल पूरी के पुत्र रजनीश कुमार, छपरा जिला के बीबीपुर थाना क्षेत्र के गरखा निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र आलोक कुमार, पंजाब राज्य के चंडीगढ़ डेराबस्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह एवं चंडीगढ़ जिला के डेराबस्सी थाना क्षेत्र के पप्पू शर्मा के चालक पुत्र मनीष शर्मा के रूप में की गई है।

इस दौरान पटोरी उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पंजाब से शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुये एक टीम गठित कर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को रोककर छापेमारी कर उक्त ट्रक से 112 कार्टून विदेशी शराब को जब्त करते हुए चार कारोबारी को दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक पीबी 65/एके 4979 को जब्त कर लिया गया है व सभी आरोपी की मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

52 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

58 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago