Samastipur

डीएम व एसपी ने SDRF की टीम के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह व एसपी विनय तिवारी के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण बूढ़ी गंडक नदी में एसडीआरएफ के बोट से किया गया। पदााधिकारियों के द्वारा जितवारपुर कोठी घाट से निरीक्षण शुरू कर पुरानी दुर्गा घाट, नीम गली घाट, मुस्तफा अंसारी घाट, नचारी झा घाट, प्रधान घाट, धोबी घाट, सहनी ढाला घाट, खाटू श्याम मंदिर घाट, भूतनाथ घाट, पासवान घाट, यादव घाट, लक्ष्मी साह घाट सहित पौखरैरा के तिलौत तक कुल 35 नदी घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नगर आयुक्त को छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों की सफाई कराने, छठ घाट पर चेंजिंग रूम का निर्माण, अस्थाई शौचालय का निर्माण, नदी में बैरिकेटिंग एवम छठ घाट पर रोशनी की प्रयाप्त ब्यस्था कराने का निर्देश दिया गया। वहीं अंचलाधिकारी को खतरनाक घाटों को चिन्हित करने एवं एसडीआरएफ की टीम आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया।

बैरिकेटिंग कराते वक्त यह ध्यान रखना की लोग अधिक गहरे पानी में नही जाए। नदी घाट से सटे बिजली के तारों को ठीक करने का निर्देश विद्युत विभाग के अभियंता को दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, अंचल अधिकारी समस्तीपुर विनय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

18 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago