समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर लाला]:- लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शनिवार को युवा समाजसेवी नितेश कुमार गराय द्वारा प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा पंचायत में लगभग 200 निर्धन व असहाय महिला – पुरुष छठ व्रतियों के बीच साड़ी, धोती, गंजी व गमछा आदि वस्त्रों का वितरण किया गया। अपने समर्थकों के साथ घर- घर जाकर वस्त्र छठ व्रतियों को दिया और उनका आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान युवा समाजसेवी नितेश कुमार गराय ने बताया कि विगत कई वर्षों से अपने निजी कोष से वस्त्र वितरण किया जाता रहा है। इस परम्परा को अनवरत जारी रखने का वो प्रयास कर रहे हैं। मौके पर विकास ईश्वर, राम कुमार ईश्वर, गुलजारी ईश्वर, दीपक गराय, अभिनंदन कुमार, सूरज राय, श्रवण राय, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…