समस्तीपुर :- महापर्व छठ पर्व करीब है। लेकिन छठ घाटों की मरम्मत व सफाई कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। घाटों पर गंदगी का आलम ये है कि वहां पर खड़ा होना मुश्किल है। शहर के दो दर्जन से अधिक घाट दलदल के कारण खतरनाक बने हुए हैं। कई घाटों पर पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं है। इसके बाद भी नगर निगम की तरफ से अबतक साफ सफाई का काम शुरू नहीं किया गया है।
जबकि पिछले दिनों डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी विनय तिवारी ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का निरीक्षण किया था। उन्होंने पहले चरण में 10 नवंबर तक सफाई का कार्य पूरा कर लेने को कहा था। लेकिन सफाई की हालत ऐसी नहीं है कि अर्घ दिया जा सके। हालांकि नगर निगम के द्वारा बताया गया है कि चकनूर की ओर से ड्रेसिंग का कार्य चल रहा है। दिवाली के बाद इस कार्य में तेजी आ जाएगी।
शहर के पुरानी दुर्गा स्थान घाट पर अर्घ के दौरान बहादुरपुर, बंगाली टोला, रेलवे काॅलोनी के करीब 5 हजार लोग जुटते है। इस घाट पर पूरब की ओर मोक्षधाम तक दलदल बना हुआ है। वहीं कई स्थानों पर कटाव के कारण रास्ता भी विलीन हो चुका है। जिससे लोगों को घाट तक पहुंचने में परेशानी होगी।
सीढ़ी घाट, प्रसाद घाट, मारवाड़ी घाट, पुरानी दुर्गा स्थान घाट, बहादुरपुर घाट, पेपर मिल घाट, ठाकुर घाट पर कटाव के कारण स्थिति खतरनाक है। 5 फीट जाने के बाद अचानक 8 से 10 फीट गहरा गड्डा है, जिससे व्रती को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…