समस्तीपुर :- बाजार में दीवाली पर लक्ष्मी गणेश पूजा को ले मूर्तियों की अच्छी खासी बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया कि इस बार मूर्ति खरीदने को ले ग्राहकों में रूचि देखी जा रही है। बताया कि कोरोना काल में मूर्तियों की बिक्री बिल्कुल नगण्य हो गई थी। कारोबार लगभग बंद हो गया था। रोजी-रोटी के लाले पड़ गए थे। लेकिन बाद के वर्षों में धीरे-धीरे मूर्तियों की बिक्री होने लगी।
पिछले साल भी मूर्तियों की बिक्री संतोषप्रद हुई थी। हालांकि ग्राहकों का झुकाव बदलते समय के साथ प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों की तरफ ज्यादा हो गया है। बावजूद इसके मिट्टी से बनी मूर्तियों की कीमत अपेक्षाकृत कम रहने से गरीब एवं सामान्य तबके के लोग मिट्टी से बनी मूर्तियों को खरीद रहे हैं। मिट्टी महंगी हो जाने से अबकी बार पिछले साल के मुकाबले मूर्तियों के दाम भी अधिक रखे गए है।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…