समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव में राजेंद्र सिंह की उनके ही पुत्रों ने करंट लगा हत्या की थी। हत्या मामले में मृतक के पुत्र महेश सिंह एवं दिनेश सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ मो. नजीब अनवर ने बताया कि 1 अगस्त को छतवारी बोरिंग पर सो रहे राजेन्द्र की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
मामले को लेकर पत्नी मीरा देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उस समय मृतक के दोनो पुत्रों ने करंट से मौत होने की बात कही थी। लेकिन पुलिसिया अनुसंधान के क्रम में हत्या की पूरी कहानी परत दर परत खुलती चली गई। डीएसपी ने बताया कि राजेन्द्र अपनी पत्नी एवं पुत्रों को अक्सर प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर दोनो पुत्रों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बोरिंग पर सोये पिता की गला दबाकर हत्या करने के बाद हादसे का रूप देने के लिए करंट लगा दिया था।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपितों ने लगुनियां में चाकू से गोदकर राजेन्द्र की हत्या का प्रयास किया था। लेकिन तब राजेन्द्र बच गया था। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा बार बार मारपीट किये जाने से तंग आकर हत्या करने की बात दोनो पुत्रों ने स्वीकार की है। कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को दोनों पुत्रों को जेल भेज दिया गया।
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…