समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के पीछे जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। हालांकि घटना में कोई हताहत नही हुआ।
बताया जाता है कि जमीनी विवाद के कारण बदमाशों ने एक चाय दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज होते ही मोहनपुर रोड में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं से भाग कर भागने लगे इस बीच के माहौल देख किसी ने पुलिस टीम 112 को सूचना दी।
जब तक पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक सभी बदमाश फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लहराते हुए आदर्शनगर की ओर फरार हो गए। बताया जाता है कि भगाने के दौरान भी फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान चाय दुकानदार व उसकी पत्नी सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए।
दुुकानदार ने बताया कि इससे पहले मारपीट की घटना की गई। उसके कुछ ही देर के बाद कुछ बदमाशों ने आकर फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के शरीर पर गर्म चाय भी उरल दिया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिलल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छापेमारी कर रही है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद कई खोखा भी बरामद की है। साथ ही आदर्श नगर इलाके में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है। घटना के बाद स्थानीय दुुकानदार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…