Samastipur

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव और प्रधान सचिव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे समस्तीपुर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक व सचिव संतोष कुमार दुबे का स्वागत गुलदस्ता, पाग व मिथिला पेंटिंग प्रदान कर किया गया। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित किए गए कार्यों के समीक्षा के सिलसिले में यह दो सदस्यीय भारत निर्वाचन आयोग की टीम समस्तीपुर के तीन दिवसीय दौरे पर है।

मंगलवार को 131- कल्याणपुर विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी – सह- अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा भारत निर्वाचन आयोग के टीम के द्वारा की गई। बताते चलें कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा/आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 9 दिसंबर तक है। प्राप्त दावा /आपत्तियों का निष्पादन 26 दिसंबर 2023 को किया जाना है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाना है। समीक्षा के दौरान आयोग के सदस्य किए गए कार्यों से संतुष्ट हुए।

अब बुधवार को आयोग की टीम के द्वारा 134- उजियारपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी – सह- अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं 137- मोहिउद्दीननगर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह- अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

3 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

5 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

7 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

7 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

8 घंटे ago