पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता पहुंचे समस्तीपुर, ECRKU ने सौंपा स्मार पत्र
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता आरके चौधरी सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान लोको शाखा ईसीआरकेयू के शाखा सचिव राज कुमार द्वारा प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता का बुके देकर स्वागत किया है वहीं लोको अनुरक्षण कर्मचारियों के समस्याओं के निदान हेतु स्मार पत्र भी सौंपा। इस दौरान प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता ने यूनियन को आश्वस्त कराया कि आपलोगों कि मांग पर बहुत जल्द सकारात्मक कार्य होगा। जिससे यहाँ के कर्मचारियों को पदोन्नति मिल सकेगा।
समस्याओं में मुख्य रूप से पदोन्नति, सामाग्री कि आपूर्ति, इत्यादि रहा। स्मार पत्र सौंपने के दौरान मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार एवं संगठन मंत्री विनोद कुमार, लोको शाखा पदाधिकारी सतीश कुमार चौधरी, सुशील कुमार, अशोक कुमार यादव, मिथिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

