Samastipur

ECR के रेल महाप्रबंधक पहुंचे समस्तीपुर, वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण और अन्य योजनाओं का लिया जायजा

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार खण्डेलवाल ने शुक्रवार को समस्तीपुर में रेलवे की चल रही योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेल महाप्रबंधक ने रेलवे अस्पताल में डॉक्टर की कमी को देखते हुए तुरन्त नए डॉक्टर की तैनाती करने का आदेश समस्तीपुर के डीआरएम को दिया।

साथ ही समस्तीपुर में बन रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण से जुड़े काम का भी अवलोकन किया। अपने निरीक्षण के दौरान जीएम ने साफ- सफाई, समय से रेल परिचालन, सुरक्षा, प्लेटफार्म पर बेहतर वेटिंग हॉल समेत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस क्रम में रेलवे स्टेशन पर रेल चालकों के विश्राम, कैंटीन और योगा के इंतजाम की सराहना भी की।

जीएम ने कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत इ सी रेलवे के कुल 90 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है जिसमे समस्तीपुर रेलमंडल के 19 स्टेशन भी शामिल है। इन सभी स्टेशनों पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है कि तय समय मे ही सभी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के अनुरूप बना दिया जाएगा। इस दौरान समस्तीपुर डीआरएम समेत रेल डिवीजन के सभी रेल अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago