Samastipur

डॉ. पीएल गौतम बने केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलाधिपति, 5 वर्षो का होगा कार्यकाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा :- जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड के पूर्व कुलपति डॉ. पीएल गौतम को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलाधिपति नियुक्त किया गया है। डॉ. गौतम का कार्यकाल 5 वर्षो का होगा। वे 27 अक्टूबर 2028 तक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) के पद पर रहेंगे।

इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति व पूसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष के माध्यम से की गई नियुक्ति से जुड़ा व कृषि अनुसंधान एवं शक्षिा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली के माध्यम से जारी पत्र के आलोक में कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि इससे पूर्व प्रो.पीके मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के पद पर विराजमान थे। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. गौतम विलासपुर हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे दिल्ली में रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

1 घंटा ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago