Samastipur

दीपावली और छठ को लेकर समस्तीपुर, जयनगर व सीतामढ़ी के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दीपावली व छठ को लेकर रेलवे और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसका फायदा उत्तर बिहार के लोगों को भी मिलेगा। रेलवे अहमदाबाद से समस्तीपुर, दिल्ली से जयनगर व सीतामढ़ी, साबरमती से दानापुर, डॉ. अम्बेडकर नगर (इंदौर) से पटना व गोमतीनगर से मालतीपाटपुर (भुवनेश्वर) के लिए स्पेशल ट्रेनो चलाएगा।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 04006 दिल्ली-जयनगर पूजा स्पेशल 09, 12 व 15 नवंबर को दिल्ली से रात 11.05 बजे खुलकर अगले दिन रात 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल 11, 14 व 17 नवंबर को जयनगर से रात 01.30 बजे खुलकर अगले दिन दिल्ली पहुंचेगी।

अहमदाबाद -समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल :

09413 अहमदाबाद-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल 09, 16, 23 व 30 नवंबर को अहमदाबाद से दोपहर 03.30 बजे खुलकर पटना होते शनिवार सुबह 4 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 09414 समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल 11, 18, 25 नवंबर व 02 दिसंबर को समस्तीपुर से सुबह 08.15 बजे खुलेगी।

सीतामढ़ी से तीन दिन चलेगी विशेष ट्रेन :

ट्रेन संख्या 04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी अनारक्षित पूजा स्पेशल 11, 14 व 17 नवंबर को नई दिल्ली से रात 00.10 बजे खुलकर उसी दिन 11.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में 04003 सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल 12, 15 व 18 नवंबर को सीतामढ़ी से देर रात 02.00 बजे खुलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago