Samastipur

दीपावली को लेकर समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, बर्न केस को गंभीरता से लेने का आदेश

फाइल तस्वीर : दिपावली के दिन हुक्का-पाती खेलते लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। खासकर इमरजेंसी व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश दिया गया है। खासकर बर्न केस को गंभीरता से लेने का आदेश दिया गया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गयी है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि दीपावली के दौरान बर्न केस की संभावना रहती है।

आतिशबाजी एवं दीप जलाने के दौरान अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। इसको देखते हुए सदर अस्पताल के अलावे सभी अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। बर्न केस को लेकर सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था इमरजेंसी वार्ड में रखने का आदेश दिया गया है।

एंबुलेंस भी रहेगा तैनात:

सीएस ने कहा कि बर्न केस आने पर कम जला होने वाले मरीजों को यहीं इलाज किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रभारियों को अगल वार्ड का वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। वहीं अधिक बर्न होने वाले मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से पीएमसीएच भेजा जाएगा। ताकि मरीजों की जान बचायी जा सकें। इसके लिए एंबुलेंस कर्मी को भी हिदायत दी गयी है। विदित हो कि सदर अस्पताल में वर्षों बाद भी बर्न वार्ड की व्यवस्था नहीं हो पायी है। जिसके कारण बर्न केस आते ही रेफर कर दिया जाता है।

कर्मियों व डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति:

सीएस ने कहा कि दीपावली को लेकर सभी कर्मियों व डॉक्टरों को अपने-अपने मुख्यालय में रहने का आदेश दिया गया है। वहीं प्रभारियों को इमरजेंसी में डॉक्टर व कर्मियों की विशेष प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया गया है। ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मोबाइल नंबर :
  • सदर अस्पताल डीएस : 9470003681
  • सदर अस्पताल एचएम : 7091597430
  • सिविल सर्जन : 9470003701
  • दलसिंहसराय डीएस :9470003683
  • पूसा डीएस : 9470003684
  • रोसड़ा डीएस : 9470003682

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

27 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago