समस्तीपुर :- बिहार राज्य डाटा एंट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की जिला इकाई से जुड़े कर्मियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से जारी अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सेवा समायोजन की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के तहत रविवार को धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया गया था। बेल्ट्रॉन के माध्यम से संविदा के आधार पर जिले के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, आईटी बॉयज, गर्ल्स इत्यादि द्वारा सोमवार से 11 नवम्बर तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया है।
जिला परिवहन कार्यालय में रवि शंकर पासवान, मो. अशंईरुद्दीन, विकास कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार राय, रजनीश कुमार, देव वचन दिनकर, रजनीश प्रसाद यादव, कुंदन कुमार एवं मनोरंजन कुमार आदि कर्मचारियों ने 6ठे दिन शनिवार को भी काला पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं।
उनके द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णयलिया गया है। जनसंपर्क कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष अनुराग नंदन ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी एक मांग सेवा समायोजन को आने वाला कुछ माह में पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि हम सभी 25 वर्षों से अपनी सेवा सरकार को देते आ रहे हैं लेकिन अब तक सेवा का समायोजन नहीं हो पाया है। सरकार द्वारा हमारी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन 25 दिनों में सरकार कोई ठोस पहल नहीं करती है तो संघ द्वारा 28 व 29 नवम्बर को सांकेतिक हड़ताल की जायेगी। इधर उत्पाद विभाग के कार्यालय में कार्यरत गुड़िया चौरसिया एवं संतोष कुमार एसडीसी कार्यालय में कार्यरत ने भी काला पट्टी बांधकर कर कार्य किया है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…