उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ का समापन हो गया। तड़के सुबह से ही घाटों पर छठ व्रती पहुंचने लगे। और पूरे विधिवत तरीके से उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। जिसके बाद चार दिवसीय छठ महापर्व पूरा हुआ। इस दौरान घाटों पूरी रात रोशनी और रहने की व्यवस्था की गई। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बांस की टोकरी में मौसमी फल, ठेकुआ, गन्ना और पूजा का सामान सजाया गया। छठ गीतों के साथ घाट भी छठ की छटा से दमक रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाटों पर आस्था की डुबकी भी लगाई। छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशासन द्वारा घाटों पर व्यापक व्यवस्था की गई थी।
इससे पहले रविवार शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास आज उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा हो गया। भगवान भास्कर की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे बिहार में शांति और श्रद्धा के साथ सुबह के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।
छठ महापर्व को लेकर बीते 4 दिनों तक पूरे बिहार में भक्ति का माहौल बना रहा। चारों ओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। नदी के तट के अलावा लोगों ने अपने घरों और तालाबों में भी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था दिखी। घाटों पर नावों की तैनाती भी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने और अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, शहर के विभिन्न घाटों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान तैनात किए गए थे।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…