Bihar

BSEB Exam Dates: बिहार बोर्ड 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 25 नवंबर से…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BSEB Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड ने 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा की तिथि और शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 25 नवंबर से दो दिसंबर तक होगी। राज्यभर से 13 लाख के लगभग छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। वहीं 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों की मासिक परीक्षा भी इस माह होगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र के साथ उत्तरपुस्तिका बिहार बोर्ड उपलब्ध करवाएगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा कार्यालय को बोर्ड ने सूचित कर दिया है। परीक्षा संबंधित सभी सामग्री 14 नवंबर से 17 नवंबर के बीच भेजी जाएगी। बता दें कि अब हर माह मासिक परीक्षा होती है। इससे पहले 11वीं का सितंबर, अक्टूबर और अब नवंबर में ली जाएगी। इससे छात्र अपनी तैयारी का आकलन कर पाएंगे।

छह दिसंबर तक रिजल्ट हो जाएगा तैयार

11वीं की त्रैमासिक परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। परीक्षा पूरी तरह से बोर्ड परीक्षा के आधार पर होगी। प्रथम पाली 1.30 से तीन बजे तक और दूसरी पाली 3.30 से पांच बजे तक ली जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल इंटर परीक्षा की तरह तैयार की गयी है। छात्रों को ओएमआर पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर देना होगा। बिहार बोर्ड के अनुसार दो दिसंबर तक परीक्षा और छह दिसंबर तक रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सभी स्कूल और कॉलेज प्राचार्य को छह दिसंबर तक रिजल्ट बिहार बोर्ड को भेज देना है।

10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जल्द:

बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जल्द जारी किया जा सकता है। हाल में 12वीं के द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। यानी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां काफी तेजी के साथ चल रही हैं। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में 30 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। इस में 16 लाख के लगभग मैट्रिक और 15 लाख के लगभग इंटर में परीक्षार्थी शामिल होंगे। नियमित के अलावा स्वतंत्र और प्राइवेट छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन शुरू कर दिया गया है। परीक्षा की तिथि और शेड्यूल बिहार बोर्ड जल्द जारी करेगा। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी में ली जाएगी। इस से पहले जनवरी में प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन होगा। बिहार बोर्ड के छात्रों को अभी बोर्ड परीक्षा तिथियों का इंतजार है जो जल्द खत्म होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

12 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

12 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

13 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

18 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

23 घंटे ago