Samastipur

समस्तीपुर में प्रोग्राम बीच में छोड़कर जाने के मामले में अक्षरा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बड़ी खबर भोजपुरी इंडस्ट्री से आ रही है, जहां भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ बेगूसराय जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र संख्या 2006 /2023 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 323, 420, 406, 427, 504 और 506 जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी और गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

दरअसल, बीते 24 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा समिति लगमा समस्तीपुर द्वारा एक स्टेज शो का आयोजन किया गया था। दो घंटे के स्टेज शो के लिए आयोजन समिति ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 5 लाख रुपए दिए थे। आरोप लगाया गया है कि प्रोग्राम के दिन अभिनेत्री अक्षरा सिंह आयोजन स्थल पर काफी लेट पहुंची थीं और करीब साढे बारह बजे रात में प्रोग्राम शुरू किया। इसी बीच प्रोग्राम के दौरान किसी दर्शक ने स्टेज पर रुपए फेंके, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने गुस्से में माइक को फेंक दिया और प्रोग्राम को बीच में ही छोड़कर चली गईं।

इसी मामले को लेकर लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर बेगूसराय जिला अदालत में मुकदामा दर्ज कराया है। दुर्गा पूजा समिति लगमा के कहने पर परिवादी शिवेश मिश्रा ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का प्रोग्राम बुक कराया था। अभिनेत्री अक्षरा सिंह प्रोग्राम को छोड़कर बीच में ही चली गईं इस कारण दुर्गा पूजा समिति के आयोजक लोक गायक शिवेश मिश्रा पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं और क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।

लोग गायक शिवेश मिश्रा ने अपने परिवाद पत्र में अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विपिन सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को प्रोग्राम करने के लिए पूरे 5 लाख रुपया ऑनलाइन पेमेंट किया है। पैसे लेने के बाद भी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मात्र आधा घंटा का स्टेज प्रोग्राम किया। लोग गायक शिवेश मिश्रा को अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कारण माइक टूटने का भी क्षतिपूर्ति 65 हजार समेत अन्य राशि देना पड़ रहा है। कोर्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में CM नीतीश की यात्रा को लेकर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था अस्थायी थाना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश बोले- “केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास को नई गति मिल रही”

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…

8 घंटे ago

सहकारिता विभाग के अपर सचिव पहुंचे समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NBPDCL के एमडी, पावर ग्रिड व उपकेंद्र का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समृद्धि यात्रा के दौरान नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) एवं बिहार…

9 घंटे ago

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव वैभव चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का…

9 घंटे ago